पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कल कोर्ट में पेश करेगी ईडी, भेजे जाएंगे न्यायिक हिरासत में..।

Spread the love

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 13 दिनों के ईडी रिमांड की अवधि (कल) गुरुवार को समाप्त हो रही हैं .जिसके बाद ईडी की टीम उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश करेगी. पेशी के साथ उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया जाएगा. गौरतलब हैं कि हेमंत सोरेन को ईडी ने ज़मीन घोटाले मामले में बीते 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें तीन बार रिमांड पर लेकर कुल 13 दिनों तक पूछताछ कर चुकी है।

ईडी की जांच में हेमंत सोरेन और विनोद सिंह का 201 पन्ने का चैट आया सामने:-

कोर्ट में हेमंत की पेशी के दौरान ईडी ने अदालत के समक्ष दावा किया है कि हेमंत और विनोद सिंह के बीच 201 पन्नों का नया चैट निकाला गया है. ईडी का दावा यह भी है कि इस चैट में बरियातु की 8.5 एकड़ हेमंत सोरेन के कब्जे वाली जमीन पर होने वाले निर्माण से संबंधित कई मामले हैं. जो पीएमएलए 2022 के अंतर्गत आते हैं. ईडी द्वारा पहले के रिमांड में यह भी कहा गया है कि व्हाट्सएप चैट में न केवल कई संपत्तियों के बारे में गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान शामिल है, बल्कि ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकारी रिकॉर्ड साझा करने आदि से संबंधित अन्य आपत्तिजनक जानकारी भी शामिल है, जिसमें से बड़ी रकम भी शामिल है. ऐसा प्रतीत होता है कि धन का सृजन और लेन-देन किया गया है।

बैक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को चैट के जरिए भेजा था:-

6 अप्रैल 2021 को विनोद सिंह ने बैक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को चैट के जरिए भेजा था. ईडी का दावा है कि इस चैट में जो लोकेशन दिया गया है, वह बरियातु स्थित 8.5 एकड़ जमीन है. जिसपर हेमंत सोरेन का कब्जा है. ईडी ने कोर्ट को बताया कि हेमंत सोरेन संपत्ति से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply