आर्किटेक्ट विनोद सिंह को ईडी ने भेजा समन,15 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, भानु व विनोद बन सकते हैं सरकारी गवाह..।

Spread the love

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के करीबी माने आर्किटेक्ट विनोद सिंह को भी ईडी ने समन किया है. ईडी ने उन्हे समन भेजकर 15 फरवरी ( कल ) को पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले ईडी ने बीते तीन जनवरी और 13 फरवरी को विनोद सिंह के कई ठिकाने पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी को विनोद सिंह और हेमंत सोरेन के बीच हुए वॉट्सएप चैट का पूरा ब्योरा मिला था,जिसमें बरियातू की उक्त 8.5 एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हाल बनाने का मैप तो मिला ही था. इसके अलावा अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग व प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए अनुशंसाएं व आग्रह भी था. हेमंत सोरेन और विनोद सिंह के बीच 201 पन्नों का नया चैट निकाला गया है।

विनोद सिंह और भानू बन सकते हैं सरकारी गवाह:-

बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और विनोद सिंह सरकारी गवाह बन सकते हैं. जमीन घोटाला मामले में दोनों से ही ईडी को छानबीन में बहुत सहयोग मिला है.बताया जा रहा है कि इनसे मिले इनपुट के आधार पर ईडी को अनुसंधान में बहुत तथ्य मिले हैं, जो केस को मजबूती देंगे. छह अप्रैल 2021 को विनोद सिंह ने बैक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को चैट के जरिए भेजा था. ईडी का दावा है कि इस चैट में जो लोकेशन दिया गया है, वह बरियातु स्थित 8.5 एकड़ जमीन है।

Leave a Reply