राजधानी रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका प्रांगण में जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे।
जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने बताया कि हमारे लोकप्रिय नेता को साजिश के तहत भाजपा ED द्वारा जेल भेज कर गलत केस में फसाना चाह रही है।

यह हम सभी कार्यकर्ता होने नहीं देंगे जल्द हमारे नेता को रिहा किया जाए नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन पूरे राज्य से लेकर केंद्र तक किया जाएगा। इस भूख हड़ताल कार्यक्रम के मौके पर झामूमो के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
