चंपई सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस विधायकों में नाराजगी उत्पन्न हो गई है नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नाराज विधायक शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे। विधायकों को यह भरोसा था कि कांग्रेस के पुराने मंत्री को बदलकर नए लोगों को जगह मिलेगी मगर ऐसा नहीं हुआ जिस कारण उनकी नाराजगी और अधिक बढ़ गई है वह अपनी शिकायत दिल्ली जाकर अलग कमान से कर सकते हैं। राजभवन से तीन विधायकों के बुलावा आने के बाद या स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस अपने पुराने मंत्रियों को ही फिर से मंत्रिमंडल में शामिल कर रही है।

इस बात की जानकारी मिलने के कारण कांग्रेस के 10 विधायक नाराज हो गए हैं। आलमगीर आलम सहित पूर्व के तीन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करने लगे। हालांकि किसी प्रकार का विवाद ना हो इसको लेकर सर्किट हाउस में सभी विधायकों को बुलाया गया था। इधर मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कोटे से मंत्रियों को चेंज करने की मांग को लेकर 10 विधायकों ने भारी विरोध किया।
इसके अलावा विधायकों ने यह भी मांग की है कि सत्र के बाद चारों मंत्रियों का शपथ होना चाहिए। इन विधायकों के नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि सरकार में खाली 12 वे मंत्री पद कांग्रेस को क्यों नहीं मिला।
