मंत्री हफीजुल हसन साहब को उर्दू में शपथ लेने पर झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ ने स्वागत करते हुए पेश की मुबारकबाद।

Spread the love

झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के केंद्रीय महासचिव अमीन अहमद एवं प्रवक्ता शहज़ाद अनवर ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सफल नेतृत्व का उदाहरण पेश किये हैं, जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। राज्य के शिक्षक अब उम्मीद करते हैं कि उनके नेतृत्व में शिक्षा एवं शिक्षक हित में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ साथ रुके हुए कार्य पूरे होंगे। झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के केंद्रीय महासचिव अमीन अहमद ने सभी मंत्रियों का स्वागत करते हुए मंत्री बनाये गये हफीज़ुल् हसन साहब को उर्दू में शपथ लेने के लिए संघ की ओर से मुबारकबाद पेश की है।

Leave a Reply