जनजाति सुरक्षा मंच का प्रांत स्तरीय एक विशेष बैठक की गई, जिसमें जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वाधान में बीते दिनों धरना एवं रैलियों के विषय में समीक्षा की गई तथा डीलिस्टिंग को लेकर आगामी अप्रैल महीना में रायपुर में एक बृहद बैठक होगी उसके बाद डीलिस्टिंग को लेकर दिल्ली कूच करने का तारीख तय की जाएगी। सर्वप्रथम 5 लाख की संख्या में गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन, तथा अंत में संसद घेराव कार्यक्रम होगा।

आगामी 24 फरवरी 2024 माघ पूर्णिमा का शुभ अवसर पर अखिल भारतीय कल्याण आश्रम के द्वारा 18वाँ रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित है। रोहतासगढ़ किला जनजातियों का धरोहर स्थल है यहीं से जनजातियों का शासन प्रशासन चलता था। मुगल काल में शेरशाह सूरी को सिंगी दई एवं कईली दई के द्वारा तीन बार बहुत ही बुरी तरह से पराजित किया गया, इसी रोहतासगढ़ किला से जो 12 वर्ष में जनी शिकार निकलता है, वह जनी शिकार इसी की देन है।
माघ पूर्णिमा रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा महोत्सव के दिन भारत देश के कोने-कोने राज्यों से जनजाति समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी उपस्थित होकर, पूजा पाठ कर, अपने पूर्वजों से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और उनके द्वारा स्थापित रूढि प्रथा को बचा कर रखने का संकल्प लेते हैं। इस बार लगभग 10000 की संख्या में लोगों की उपस्थित होने की उम्मीद है।बाद में अलग-अलग राज्यों की अपनी अपनी वेशभूषा में नृत्य एवं झांकियां तथा गीत गोविंद वाद्य यंत्रों के साथ करते हैं एवं सभी मिलकर सभी जनजातियों की ,सभी राज्यों की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक स्थितियों की बारी-बारी से चर्चा की जाती है।
इस बार सभी जनजाति अपनी पूर्वजों से एक सूत्री मांग का आशीर्वाद केवल और केवल डीलिस्टिंग का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, क्योंकि पूर्वजों के द्वारा स्थापित रूढ़ि प्रथा को धर्मांतरित इसाई, समूल रूप से नष्ट करने में लगे हुए हैं तथा जनजाति का आरक्षण का लाभ भी ले रहे हैं इसीलिए पूर्वजों से डीलिस्टिंग का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे ताकि जनजातियों के रूढि प्रथा बचा रहे एवं जनजातियों का जो आरक्षण धर्मांतरित इसाई ले रहे हैं, वो आरक्षण धर्मांतरित ईसाइयों को मिलना बंद हो।आप सभी जनजातियों के भाई बंधु, मित्र, भाई बहन दादा दादी सगे संबंधियों एवं अन्य समाज के अगुवा गणों से निवेदन है कि आगामी 24 फरवरी 2024 को रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पूर्वजों से आशीर्वाद प्राप्त करें।

बैठक में जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक माननीय श्री गणेशाराम भगत, क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव, जगन्नाथ भगत, मेघा उरांव, प्रदीप उरांव, सनी उरांव, हिंदुवा उरांव, अजय सिंह भोक्ता, मनोज भगत, जय मंगल उरांव, राजू उरांव, जय मंत्री उरांव, देवकी मुंडा, तुलसी कुमार महतो, करमा उराव, दिलीप उराँव, सोमा उराँव मीडिया प्रभारी जनजाति सुरक्षा मंच झारखंड व अन्य उपस्थित थे।
