धनलक्ष्मी श्रीनिवासन यूनिवर्सिटी के द्वारा किया गया रांची में एसोसिएट मीटिंग।

Spread the love

धनलक्ष्मी श्रीनिवासन यूनिवर्सिटी, तिरुचिरापल्ली के तत्वाधान में रांची में एक एसोसिएट मीट का आयोजन किया गया इस मीट में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं प्रतिनिधि कई कोचिंग संस्थानों के संस्थापक एवं शिक्षक, कई प्रतिष्ठित करियर सलाहकार एवं एजुकेशनल कंसलटेंट उपस्थित थे कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डॉ संजय सिंह एवं डायरेक्ट ऐडमिशन, श्री सतीश कुमार ने अपने वक्तव्य द्वारा आगंतुकों को यूनिवर्सिटी के फीचर्स से अवगत कराया। उक्त यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, नर्सिंग, आर्किटेक्चर, इत्यादि कई क्षेत्रों में कोर्सेज करवाए जाते हैं। डॉ संजय कुमार ने बताया कि झारखंड एवं बिहार के मेधावी छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी की फीस में 50% की स्कॉलरशिप दी जा रही है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत लड़कियों को अतिरिक्त 10% की स्कॉलरशिप भी दी जा रही है। ज्ञातव्य है कि धनलक्ष्मी श्रीनिवासन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस तमिलनाडु के कुछ प्रमुख शहरों में वर्ष 1999 से सफलतापूर्वक चल रहे हैं और उक्त यूनिवर्सिटी को यूजीसी का अप्रूवल सन 2019 से मिला है।

यूनिवर्सिटी में चलाए जा रहे सभी कोर्स संबंधित काउंसिल्स से मान्यता प्राप्त हैं।कार्यक्रम में मंच संचालन प्रतिष्ठित करियर सलाहकार डॉ एस एस सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रतिनिधि श्री पलानीअप्पन ने किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्लोबस एडुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक श्री गौरव राजपूत और मो वसीम अहमद का बहुमूल्य सहयोग रहा।

Leave a Reply