झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भाजपा विधायकों ने विधानसभा गेट के सामने प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग की। भाजपा विधायक अपने मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक अमित मंडल ने कहा jssc का क्या हुआ, राज्य की जनता ये पूछ रही है। इसके बाद भाजपा के सभी विधायक वेल में पहुंच गए।

झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया गया। वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में 4681 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा।
विधायक प्रदीप यादव ने सदन में कहा कि jssc परीक्षा में गड़बड़ी कोई पहली घटना नहीं है। यह देश में 43वीं घटना है। लेकिन अभी इससे भी बड़ा मुद्दा किसानों का है। देश के अन्नदाता आंदोलनरत हैं और ये (भाजपा) चुप बैठे हैं। देश की नींव किसानों पर टिकी है। इस विधानसभा से यह संदेश जाना चाहिए की हम किसानों के साथ हैं।


मिली जानकारी के अनुसार,सोमवार 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित।