झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान-सम्मान से ही पूरे राज्य का सम्मान – पुष्कर महतो

Spread the love

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के तत्वावधान में आज राहे स्थित प्रजापति मैरिज हॉल में  झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में कुल  1 सौ10 चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 9 मार्च को आर्थिक नाकेबंदी ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि  झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान-सम्मान से ही पूरे राज्य का सम्मान है ।  झारखंड आंदोलनकारियों के  राजकीय मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। राज्य सरकार एक-एक झारखंड आंदोलनकारी को राजकीय मान सम्मान अलग पहचान सम्मान राशि 50-50 हजार रुपए एवं रोजी रोजगार एवं नियोजन में सौ प्रतिशत अधिकार देकर राज्य का सम्मान बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में जो हमारी बात सुनेगा झारखंड आंदोलनकारी उन्हीं का बात सुनेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी विनोद कुमार महतो व समान समारोह का संचालन हलदर महतो ने की।
मौके पर झारखंड आंदोलनकारी आरके झा विदेशी महतो  देवेंद्र महतो कैलाश महतो शरण महतो क्रिटि अक्षय महतो अजय महतो विश्वनाथ महतो  दुबराज महतो, चंदन महतो,बिंदेश्वर महतो विमला देवी मेनका देवी राघव महतो यादव महतो कमला देवी माला देवी दुर्गा देवी उदयनाथ महतो रामजीवन महतो अमूल्य महतो तरणी सेन माझी सेवाराम महतो बुधनी देवी शेख मोहम्मद कादिर सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply