झामुमो का दबाव रंग लाया, सरफराज अहमद होंगे प्रत्याशी

Spread the love

झारखंड मुक्ति मोर्चा का दबाव रंग लाया। आगामी 21 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर महा गठबंधन की ओर से प्रत्याशी का नाम तय कर लिया गया है। जिसकी घोषणा आज देर शाम तक कभी भी हो सकती है। महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सरफराज अहमद प्रत्याशी होंगे।
मालूम हो कि झारखंड में 2 राज्यसभा सीट के लिए 21 मार्च को चुनाव होने हैं। झारखंड में दो सीट कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू और भाजपा के समीर उरांव का टर्म पूरा होने के बाद खाली हो रहा है। जिस पर चुनाव होना है। कांग्रेस के धीरज साहू व भाजपा के समीर उरांव का टर्म खत्म होने के बाद 21 मार्च को चुनाव होना है। बताते चले की सरफराज अहमद ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक से इस्तिफा दिया था। इसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी की सरफराज अहमद को पार्टी राज्यसभा भेजेगी। अब यह इनाम उन्हें मिल गया। सरफराज अहमद की जीत में किसी तरह की कोई परेशानी महागठबंधन को नहीं होगी। अगर भाजपा ने भी एक प्रत्याशी दिया तो दोनों खेमे से एक-एक प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है अगर तीसरा कोई प्रत्याशी मैदान में आता है तो वोटिंग होगी।

Leave a Reply