झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने एवं राज्य गठन की तिथि से सभी को सम्मान राशि समान रूप से 50-50 हजार रु. देने की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 9 मार्च 2024 को आहुत आर्थिक नाकेबंदी को व्यापक एवं सफल बनाया जाएगा। सभी जिला में इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है आंदोलनकारी परंपरागत हथियारों से लैस रहेंगे और स्वयं झारखंड आंदोलनकारी अपनी आवाज बनेंगे।

उक्त जानकरी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने आज दी। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा झारखंड आंदोलनकारी के व्यापक हितार्थ में वर्ष 2020 से लगातार आंदोलन रही है आंदोलनकारी के जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए राज्य गठन की तिथि से राजकीय मान सम्मान अलग पहचान एवं सम्मान राशि 50-50 हजार रुपया प्रतिमा प्रत्येक आंदोलनकारी को दिया जाना चाहिए। यह आंदोलनकारी के न्याय संगत एवं वैधानिक मांग है जिस पर सरकार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आंदोलनकारियों के हित में उदारता के साथ बड़ा निर्णय लेना चाहिए , और हित चिंतक आंदोलनकारी होने का परिचय देना चाहिए।
