चुनाव आयोग ने पूरे देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का आज ऐलान कर दिया है देश में लोकसभा के चुनाव कुल 7 चरणों में होंगे। जिसकी घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दी।जिसमें झारखंड में कुल चार चरणों में चुनावी कार्यक्रम संपन्न होंगे ।पहले चरण में सिंहभूमि, खूंटी लोहरदगा और पलामू, दूसरे चरण में चतरा,कोडरमा और हजारीबाग, तीसरे चरण में गिरडीह,धनबाद ,रांची और जमशेदपुर, चौथे चरण में राजमहल दुमका और गोड्डा लोकसभा के चुनाव होंगे वही 4 जून को नतीजे आएंगे ।

चौथा चरण : 13 मई को 96 सीटों पर जिसमे 10 राज्यों में
झारखंड के सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू ।
पाँचवा चरण : 20 मई को 49 सीटों पर 8 राज्यों में
चतरा, कोडरमा, हजारीबाग
छठा चरण : 25 मई को 57 सीटों पर 7 राज्यों में
गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर
सातवा चरण : 1 जून को 57 सीटो पर 8 राज्यों में जिसमे
राजमहल, दुमका, गोड्डा
