झारखंड पाहन महासंघ ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरहुल शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए दिया आमंत्रण।

Spread the love

झारखंड पाहन महासंघ ने माननीय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात की। मोराबादी स्थित उनके आवास में सभी पहनों ने बुके देकर माननीय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरहुल महापर्व की शुभकामनाएं दी और उन्हें सरहुल शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री ने सहमति प्रकट करते हुए कई सरना पूजा स्थलों के भ्रमण की बात कही। साथ ही पाहनो ने माननीय मुख्यमंत्री से आज की वास्तविक स्थिति से अवगत  कराते हुए सरना,अखड़ा सहित आदिवासी प्रकृति जमीनो की हो रही दोहन को लेकर चिंतन किया। आधे घंटे तक चली इस वार्तालाप में कई विषयों पर गहन चर्चाएं हुई। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री ने इसे लेकर आने वाले समय में आगे काम करने का आश्वासन दिया और इस पर आगे भी चर्चा करने की बात कही।मुख्य रूप से  संघ की अगुवाई कर रहे पाहन महासंघ अध्यक्ष जगदीश पाहन ने इसे एक अच्छी पहल माना। वहीं संघ के महासचिव हलधर चन्दन पाहन ने भी इस दिशा पर और बेहतर कार्य करने की जरूरत पर विचार प्रकट किए। इस मुलाकात सभा में मुख्य रूप से अड़गोड़ा से शिबू पाहन सूतियाम्बे पिठौरिया के अरविंद पाहन कांके सेराजेश पाहन नामकोम से किस्टो सिंह पाहन विजय पाहन जेवियर पाहन जूरा पाहन रंजन पाहन मगरू पाहन निरंजन पाहन सहित कई मौजा प्रखंड पंचायत के पाहन मौजूद थे।

Leave a Reply