रांची लोकसभा चुनाव के निमित ईस्ट जेल रोड थड़पकना मे रांची विधानसभा का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी जी के द्वारा किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम मे रांची के सासंद सह प्रत्याशी संजय सेठ ने रांची की जनता से अह्वान करते हुए 02मई को नामांकन मे अधिक से अधिक संख्या मे आकर आशिर्वाद देने एवं 25 मई को अपने अपने मतदान केन्द्रो मे जाकर भाजपा के पक्ष मे वोट करने को कहा।

रांची के विधायक सी०पी०सिंह ने कार्यकर्ताओ से अह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बुथ पर मजबूती से लग जाए क्योकि कार्यकर्ताओ का मेहनत ही रांची मे कमल का फूल खिलाएगा।
इसके अलावा सासंद संजय सेठ जी का रांची लोकसभा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न कार्यक्रम मे सम्मलित हुए जिसमे भाजपा रांची महानगर कार्यालय में आज द्वारिका प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। उन्होंने भाजपा के विचारों और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों को देशहित में जरूरी बताया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ जी सम्मलित रहे।
