जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वाधान में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का 124 वा शहादत दिवस

Spread the love

नगड़ी प्रखंड के दलादली पुराना बाजार टाड़ मे जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुन्डा जी का 124 वा  झारखन्ड प्रांत संगठन मंत्री  देवनंदन सिंह  ने कहा कि  जिस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल जंगल जमीन, अंग्रेज धर्मांतरण साहूकार,जमींदारी के खिलाफ   लड़ाई लड़कर अस्तित्व अस्मिता और पहचान को बचाए रखा हमें भी उसी प्रकार अपनी जल जंगल जमीन अस्मिता अस्तित्व और पहचान को बचाए रखने की जरूरत है, जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा चलाया  जा रहा डीलिस्टिंग अभियान को हर हाल में आदिवासी समाज  को सफल करने की आवश्यकता है, साथ ही उनके बताए मार्ग को प्रेरणा लेने की जरूरत है।



कार्यक्रम की शुरुआत पहान शिवनाथ मुंडा के नेतृत्व मे परंपरागत रूप से पूजा पाठ के साथ  की गई,
स्वागत भाषण  साजन मुन्डा ने दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश सहसंयोजक हिंदवा उरांव ,वही संचालन प्रदेश युवा संयोजक सन्नी उराव ने किया 
मौके पर  विनोद मुन्डा, विकास उरांव, बन्धना मुन्डा,जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमा उरांव, सजंय मुन्डा, संध्या मुंडा, सुमन देवी, बड़ी संख्या में  ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply