धूमधाम से किया गया रुद्राभिषेक बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में

Spread the love

बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में रुद्राभिषेक यज्ञ धूमधाम से संपन्न किया गया! सर्वप्रथम बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर लोकार्पण कर “जय जय भैरवी असुर भयावनी पशुपति भामिनि माया” बाबा विद्यापति रचित आरती गाकर सभी भक्तजन एवं मुकेश झा शास्त्री द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात पंडि श्री शास्त्री जी के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोचार के साथ यजमान श्री जयन्त झा के साथ विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक यज्ञ आरंभ किया गया!

रुद्राभिषेक यज्ञ समाप्ति के बाद मुकेश झा शास्त्री के टीम द्वारा शिव नाचारी बाबा भोलेनाथ का भजन गाकर सभी श्रोता गन झूम उठे! आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष श्री जयंत झा मृत्युंजय झा, केतन कुमार झा, डॉ पंकज राय संतोष कुमार अमरनाथ झा भावेश चंद्रा, गोपाल जी ठाकुर दयानंद झा, अशोक पांडेय, राधेश्याम यादव रितु नाथ झा रंजीत लालदास रमेश भारती भानु कच्छप, दीपक जायसवाल, महिला मंडली के अध्यक्ष बिंदु झा माला झा नीतू झा आदि ने बाबा भोलेनाथ का भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया रुद्राभिषेक यज्ञ समाप्ति के बाद सभी भक्तगन के बीच प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई! उक्त जानकारी समिति के कार्यालय अध्यक्ष जयन्त झा ने दि !

Leave a Reply