झारखंड सरकार ने 40 वन सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है. इनमें 1991 के भारतीय वन सेवा के अधिकारी एनके सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव प्रतिपालक, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. एनके सिंह पहले मुख्य वन संरक्षक विकास एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

