सेवा भारती  महानगर रांची भाग 4 के संस्कार केंद्रों के बच्चों का समर कैंप संपन्न 

Spread the love

सेवा भारती,रांची भाग -4 के अन्तर्गत चलने वाले बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों का एक दिवसीय समर कैंप सेवा निकेतन  में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भिन्न भिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें बच्चों ने उत्सुकता से भाग लिया।


समर कैंप में  बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।  सेवा भारती के समर कैंप में आए सभी बच्चों को पठन सामग्री भेंट किया गया।


इस अवसर पर  मुख्य अतिथि डॉक्टर आशा लकड़ा पूर्व महापौर रांची एवं सदस्य राष्ट्रीय जनजातीय आयोग भारत सरकार ने कहा कि सेवा भारती के माध्यम से सेवा बस्तियों में संचालित बाल संस्कार केंद्र संस्कार का वातावरण बनाने का अतुलनीय कार्य किया जा रहा है। साथ ही वरिष्ठ अतिथि निर्मल कौर पूर्व आईपीएस कहा कि कार्यों में लगे कार्यकर्ताओं एवं समाज का योगदान सराहनीय है। बच्चों के बाल मन में ही कुशल व्यवहार, संस्कारों का बीजारोपण से कर्तव्यनिष्ठ नागरिक का नवनिर्माण किया जा रहा है।


 सेवा भारती, रांची महानगर भाग 4 के  सचिव मिथिलेश्वर मिश्रा  ने कहा कि एक दिवसीय समर कैंप में बस्ती की मस्ती का आनंददायक कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने खूब मस्ती किया साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का प्रयत्न किया गया।


इस अवसर पर सेवा भारती महानगर भाग 4 के अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा ,कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, सहसचिव विनयलाल ,उपाध्यक्ष शुभेंदु भट्ट ,प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम  अग्रवाल एवं माधव नगर, केशव नगर, बिरसा नगर के सभी शिक्षिकाएं एवं कार्यकर्ता  उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन कनिका मल्होत्रा ने किया तथा विनय लाल जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply