राउन्ड टेबल इंडिया 284 और लेडिज सर्कल इंडिया 142 का 9 वाँ वार्षिक बैठक कल होटल सरोवर पोर्टिको में संपन्न हुआ | इस बैठक में आलोक गेरा राउन्ड टेबल इंडिया 284 के अध्यक्ष और खुशबू जैन लेडिज सर्कल इंडिया 142 की अध्यक्षा मनोनीत हुई। इस साल की नयी कार्यकारिणी गठित हुई जिसमें राउन्ड टेबल के तन्य अग्रवाल उपाध्यक्ष, संदीप पोद्दार सचिव और अनिमेश जैन कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसी तरह लेडिज सर्कल में श्रेया आड़ूकिया को उपाध्यक्ष , कनीका पोद्दार सचिव और रिंकी जैन कोषाध्यक्ष बनाए गए। राउन्ड टेबल इंडिया का मुख्य कार्य फ्रीडम थ्रो एजुकेशन है जिसमें अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए नए स्कूल की स्थापना, टॉयलेट ब्लॉक बनाना, हॉस्पिटल में हेल्थ केयर सामाग्री प्रदान करना और बेरोजगार लोगों को आत्मनिर्भर बनाना। इस साल का थीम खुशियां फैलाना है और सब की कोशिश रहेगी कि इस वर्ष हर जरूरत मंद की मदद की जा सके।
