
रांची | श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर एवं आर्यपुरी शिव पंच मंदिर हिमालय परिवार द्वारा पहाड़ी बाबा के भव्य तिलकोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रेम साहू ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी (शुक्रवार) को वसंत पंचमी के पावन अवसर पर दोपहर 1 बजे गाजे-बाजे, ढोल-ताशे के साथ पहाड़ी बाबा का भव्य तिलकोत्सव शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा आर्यपुरी शिव पंच मंदिर से प्रारंभ होकर पहाड़ी मंदिर तक जाएगी।
इस शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। श्रद्धालु फल, फूल एवं मिठाइयों की टोकरी सिर पर लेकर पहाड़ी बाबा का तिलक करने पहुंचेंगे। पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सभी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात सनातन विधि-विधान से पहाड़ी बाबा का तिलक संपन्न होगा तथा श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, देवाशीष राय, रजनीश सिंह (भोलू), शुभाशीष चटर्जी, मीरा गुप्ता, राम सिंह, क्षितिज मिश्रा, सुधांशु सिंह सहित कई शिव भक्त उपस्थित रहे।

तिलकोत्सव शोभा यात्रा के सफल आयोजन हेतु एक संचालन समिति का गठन किया गया है। समिति में मंदिर के पुजारी नंदकिशोर पाठक, नितेश पाठक के साथ-साथ राजेश साहू, शिव प्रसाद गुप्ता, अशोक बजाज, गोपाल यादव, मोती सिंह, नवीन पपनेजा, संजय, दिलीप अग्रवाल, गुड्डू, बबलू जायसवाल, बसंत पटवारी, कुमारी तन्नू, कौशल चौधरी, मनोज साहू, डमरूवाले बाबा, तड़ित राय, बादल सिंह सहित अनेक शिव भक्तों को शामिल किया गया है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तिलकोत्सव शोभा यात्रा को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। पूरे मार्ग में आकर्षक सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल तथा भोग-प्रसाद की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
