झारखंड जन अधिकार मंच के द्वारा आयोजित मोराबादी मैदान में आदिवासी एकता महारैली में भारी संख्या में लोग उमड़े है। यह महारैली आरएसएस का संगठन जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा हाल ही में आयोजित डी लिस्टिंग महा रैली के जवाब में आयोजित किया गया है। इस महा रैली में पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की कांग्रेस नेता प्रदीप बालमुचू सामाजिक कार्यकर्ता दयामणि बरला, रतन तिर्की, प्रभाकर तिर्की, गेलेडशन ,जगदीश लोहार केंद्रीय सेवा समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, लक्ष्मी नारायण मुंडा , वासवी, कुंदरसी मुंडा सहित झारखंड से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं।

ये मुद्दे है:-
-आदिवासी समुदाय के संवैधानिक हक अधिकारों को खत्म करने वाला युनिफोर्म सिविल कोड कानून नहीं चलेगा।
-प्रक्रति पूजक आदिवासी समुदाय के लिए अलग धर्म कोड दिया जाए।
-आदिवासी समुदाय के सभी धार्मिक, सामुदायिक, सामाजिक जमीन को चिह्नितकर दस्तावेज करण किया जाए।

-सीएनटी एक्ट एसपीपी एक्ट जमीन पर छेड़छाड़ करना बंद किया जाए।
-पेशा कानून को राज्य में लागु किया जाए।आदिवासी समुदाय की घटती आबादी को रोकने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाए।

-आदिवासी समुदाय का विस्थापन और पलायन रोकने के लिए तत्काल कदम उठाया जाए।
