रांची: एडिट कर लड़कियों के आपत्तिजनक फोटोज़ बनाने के आरोपी को, रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए SP राजकुमार मेहता ने बताया कि, इस मामले में लालपुर थाना में पास्को एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें एक शैक्षणिक संस्थान की कुछ लड़कियों के फ़ोटो को एडिट कर बनाकर, आपत्तिजनक फोटो को इंस्टाग्राम में भेज कर परेशान किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर से विवेक कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया। जिसके पास से बरामद मोबाइल में लड़कियों के कई फोटो व कई इंस्टाग्राम का फेक आईडी का स्क्रीनशॉट पाया गया। गिरफ्तार विवेक कुमार फेसबुक में एक लड़की का दोस्त बनकर फोटो प्राप्त कर इस घटना को अंजाम दिया है।

डिपफेक के जरिए न्यूड वीडियो में फ़ोटो को जोड़ कर उसे करता था वायरल-
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि, गिरफ्तार विवेक एक शातिर अपराधी है। विवेक ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपने आप को अमीर बताते हुए अपनी एक प्रोफाइल क्रिएट की थी। उसे प्रोफाइल के आधार पर ही उसने रांची की एक लड़की के साथ दोस्ती की और फिर उसे अपने जाल में फंसा कर उसकी नग्न तस्वीर हासिल कर ली। इसके बाद विवेक ने उसे लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू किया। वह लड़की से उसकी दोस्तों के न्यूड फोटो मंगाया करता था और फिर उन्हें डिपफेक फोटो के जरिए न्यूड वीडियो में जोड़ कर उसे वायरल करता था।