ओरमांझी में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग गिरोह पर कार्रवाई, 9 सिलेंडर जब्त – आरोपी फरार

Spread the love

राँची | राँची जिला प्रशासन द्वारा अवैध गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, भंडारण एवं रिफिलिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ओरमांझी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ओरमांझी के नेतृत्व में गठित जिला स्तरीय टीम ने ग्राम ईरवा स्थित दिल्ली दरबार बिरयानी दुकान में छापेमारी की। इस दौरान दुकान से कुल 09 व्यवसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका कुल वजन लगभग 19.02 किलोग्राम था। इनमें से छह सिलेंडर सील पाए गए।


जांच के दौरान यह सामने आया कि ये सिलेंडर एक बिचौलिए के माध्यम से लाए गए थे, जो अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर बाजार में बेचता था और उससे होने वाले मुनाफे में हिस्सेदारी दी जाती थी।


बरामदगी के बाद विधिवत जप्ती सूची तैयार कर सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया।


🔍 आरोपी के घर पर भी छापेमारी


गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर टीम ने आरोपी के घर पर भी छापेमारी की, जहां से एक HP गैस सिलेंडर (19.02 किग्रा) बरामद किया गया, जिसमें करीब 10 किग्रा गैस भरी हुई थी। इसके साथ ही रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला नोजल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया।
हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

⚖️ कानूनी कार्रवाई शुरू


इस मामले में अवैध गैस भंडारण, रिफिलिंग और बिक्री के आरोप में रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर-2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


📢 जिला प्रशासन की चेतावनी


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन या संबंधित थाना को दें।

Leave a Reply