आदित्य साहू बनेंगे झारखण्ड बीजेपी के नए अध्यक्ष, औपचारिक घोषणा का इंतज़ार ।

Spread the love

रांची। झारखण्ड भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। आदित्य साहू का झारखण्ड बीजेपी के नए अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय, रांची में अध्यक्ष चयन को लेकर सुबह से ही राजनीतिक हलचल देखने को मिली।

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच निर्धारित थी। इस दौरान सिर्फ एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया, जो आदित्य साहू की ओर से था। किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी नेतृत्व का भरोसा आदित्य साहू पर है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय भूमिका और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए आदित्य साहू को यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी।
आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने से झारखण्ड में भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आने वाले समय में पार्टी की रणनीति और आंदोलन को नई दिशा मिल सकती है।

Leave a Reply