झारखंड में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच अब एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की इंट्री की चर्चा भी जोर पकड़ रही है. दावा है कि चंपई सरकार जल्द ही रघुवर सरकार के उन मंत्रियों की फाईल खोलने की तैयारी में है, जिनके उपर मंत्री रहते हुए अवैध कमाई का गंभीर आरोप है. दावा किया जाता है कि इन मंत्रियों ने रघुवर शासन काल में अकूत कमाई किया, जिसके कारण, उस दौरान इनकी परिसंपत्तियों में दो सौ से एक हजार गुणा की वृद्धि दर्ज की गयी. इन पूर्व मंत्रियों में अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह, डा. नीरा यादव, लुईस मरांडी और नीलकंठ सिंह मुंडा का नाम शामिल है।
