आजसू नेता और पूर्व मंत्री उमाकांत रजक चंदनक्यारी और भाजपा विधायक केदार हाजरा जमुवा से होंगे जेएमएम प्रत्याशी

Spread the love

पूर्व मंत्री और आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, और भाजपा विधायक केदार हाजरा सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सभी पार्टी में शामिल हुए।



इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे, सहित अन्य मौजूद रहें।

मिली जानकारी के मुताबिक उमाकांत रजक चंदनक्यारी और केदार हाजरा जमुवा से जेएमएम प्रत्याशी होंगे।

Leave a Reply