झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ रांची में दिनाक 24 सितंबर को संगम गार्डेन हाल मोराबादी मैदान रांची में अखिल भारतीय शौंडिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह का एक दिवसीय आयोजन करने जा रहा है। सम्मेलन सुबह 10:30 बजे से शुरु होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए नेपाल देश मध्यप्रदेश जनकपुरधाम से समाज विकास मंत्री श्रीमती सुरिता शाह, अखील भारतीय शौंडिक संघ के सभापति प्रो रामवतार महतो, महामंत्री श्याम सुंदर प्रसाद, उद्योग मंत्री बिहार सरकार समीर कुमार महासेठ, राष्ट्रीय महीला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, दिल्ली प्रदेश सुंडी समाज के महामंत्री रंजन कुमार, उत्तरप्रदेश लखनऊ से संजय सरस्वती, मुंबई सुंडी समाज के अध्यक्ष रमेश राऊत, तेलंगाना हैदराबाद सुंडी समाज से सुरेश चौधरी,मिथिलांचल से पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ, सुंडी समाज यूवा शक्ति के अध्यक्ष प्रहलाद पूर्वे, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु, आदित्य साहु, विधायक अमित कुमार मंडल, पश्चिम बंगाल सुंडी संघ, उड़ीसा सुंडी संघ, छतीसगढ़ सुंडी समाज से रामेश्वर प्रसाद साहु, राष्ट्रीय सुंडी संघ से दिल्ली से रणवीर भारतीय, प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल के अलावा अनेक गणमान्य अतिथियों का आगमन रांची में होने जा रहा है।

रांची में होने वाले सम्मेलन में समाज से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालो में हिंदी साहित्य में पुरस्कार विजेता शिव प्रसाद साहु झावर गांव लातेहार जिला निवासी, महीला उधमी नंदिनी गुप्ता लोहरदगा जिला निवासी, खेल में सुश्री अर्चना कुमारी योगा सुंदरी वल्ड कप गोल्ड मेडल विजेता अरगोड़ा रांची ज़िला निवासी, कृषि गौ सेवा दूध उत्पादन में राजेश साहु सरायकेला खरसावां जिला निवासी, न्यायिक सेवा में सरयू प्रसाद डीवीसी चौक गोला रामगढ़ जिला निवासी, चिकित्सा सेवा में डा सौरव कुमार गुमला जिला निवासी, फिल्म निदेशक राजकुमार गुप्ता, हजारीबाग जिला निवासी, समाज सेवा में यूवा विधायक राष्ट्रीय उत्कृष्ठ विधायक का खिताब विजेता अमित कुमार मंडल गोड्डा जिला निवासी, पत्रकारिता में युवा पत्रकार एवं दैनिक अखबार बिहान भारत के संस्थापक संपादक संजय साहु शोशो गांव सिल्ली रांची जिला पंच परगना छेत्र निवासी, प्रो डा राधा रमण साहु सदस्य झारखंड एकेडमिक काउंसिल रेलाडीह बुंडू अनुमंडल खूंटी न्यायालय जिला निवासी, को सम्मानित किया जाएगा।

बता दे आने वाले प्रत्येक वर्ष और भी दस समाज से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालो को झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ वार्षिक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित करेगी।
संवाददाता सम्मेलन में एक लघु पुस्तिका का विमोचन किया गया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले में झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के संरक्षक दिलिप गुप्ता, कुमुद प्रसाद साहु, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साहु, महामंत्री उमेश साहु, राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्यक्रम प्रभारी उदय साहु, मुख्य संयोजक सुनील साहु संयोजक बीरेंद्र साहु, उप कोशाध्यक्ष कुणाल कुमार बंटी, प्रदेश कार्यसमीति से मिथिलेश साहु के अलावा प्रदेश संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।