शिव बारात में आए हुए सभी शिव भक्तों को जोरदार तरीके से स्वागत किया गया केंद्रीय सरना समिति के द्वारा।

Spread the love

केंद्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति ने संयुक्त रूप से शिव रात्रि के शुभ अवसर पर शिव बारात में आए हुए सभी शिव भक्तों को पानी पिलाकर,फुल माला पहनाकर, एवं चुनरी ओढ़ा कर सभी शिव भक्तों को जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि देवो के देव महादेव की विवाह  के दिन पुरा आदिवासी समाज महादेव की भक्ति में लीन हैं। महादेव के बिना आदिवासी समाज अधुरा है।

आदि काल से आज तक पहाड़ी मंदिर (फांसी टुंगरी) हो या झारखंड के सभी देवी देवताओं का मंदिरों में पहानो द्वारा आज भी पुजा पाठ एवं संचालित किया जाता है। आदिवासियों का महादेव पार्वती एवं देवी देवताओं से आदि काल से पुज्निय है।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष सह चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा पुजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा सागर भगत विक्की मुंडा सबलू खान राजेश मुंडा आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा रवि वर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply