पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जल्द रिहाई करने को लेकर गुमला में जुटेंगे सभी आदिवासी संगठन करेंगे पुजा अर्चना।

Spread the love

इस मौके पर राँची में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने बताया की सिरसी _ता नाले सृष्टि स्थल में जाकर इस वर्ष भी प्रत्येक वर्ष की भांति सरना गुरु राजेश लिंडा और सिरसी ग्राम के दुलार मुंडा (पाहन)की अगवाई में बसंत पंचमी बढ़ती चांद के शुभ अवसर पर सरना धर्मावलंबी सृष्टि स्थल सिरसी _ता नाले में आस्था और दर्शन हेतु झारखंड, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल,नेपाल ,उत्तर प्रदेश, आदि अन्य राज्यों से हजारों हजारों की संख्या में पूजा वा प्रार्थना के लिए सुबह 9:30 बजे पहुंचेंगे।

अजय तिर्की ने कहा कि इस साल विषेश रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के लिए धर्मेस बाबा सिंगबोंगा और सरना मां से प्रार्थना करेंगे कि जो भी उसके ऊपर बुरी छाया पड़ा हैं वह जल्द ही दूर हो और अपने कार्यकाल पर पुन: लौटे।

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व की सुख शांति समृद्धि खुशहाली के लिए इस वर्ष पूर्वजों की आस्था का स्थल ककड़ो लाता, सिरसी _ता नाले ,ग्राम:_ सिरसी में ही विनती प्रार्थना का आयोजन होगा। तत्पश्चात धर्म कंडो का दर्शन एवं ढकनी चुआं का दर्शन के पश्चात सिरसी _ता नाले में अंतिम शांति बिनती होगी। शांति बिनती अपराह्न 3:00 बजे होगी ।शांति विनती के बाद ही दर्शनार्थी अपने-अपने घर की ओर प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply