12 अक्टूबर को रांची के शहीद मैदान धुर्वा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों का महाजुटान कार्यक्रम भाग लेने का आह्वान ।
पटमदाह – झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पूर्वी सिंहभूम पटमदाह की आवश्यक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संयोजक आनंद महतो ने की. बैठक में 12 अक्टूबर को रांची के शहीद मैदान धुर्वा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों का महाजुटान कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय दिया गया।

आनंद महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों एवं झारखंड के अस्तित्व की रक्षा का दायित्व राज्य सरकार का है. राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर मान- समान पहचान व आश्रितों ,पुत्र- पुत्रियों के नियोजन की गारंटी दे तथा 50-50 हजार रू सम्मान राशि दे. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को संपूर्ण अधिकार देकर उनके स्वाभिमान की रक्षा की गारंटी करें।
इस मौके पर बांके बिहारी महतो, मणिलाल गंजू गणेश गंजू मगन चंद्र महतो विद्युत कुमार महतो लक्ष्मी सागर माली सागर चंद्र महतो हिमांशु महतो सहदेव सिंह पवित्र महतो सर्वेश्वर महतो तारिणी साहब विश्वजीत महतो ठाकुरदास माझी जगदीश महतो सहित अन्य उपस्थित थे.