आंगनबाड़ी कर्मियों ने 20 मई की देशव्यापी हड़ताल का नोटिस दिया ।

Spread the love


झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका युनियन ने आज प्रोजेक्ट बिल्डिंग जाकर झारखंड सरकार के महिला, बाल कल्याण और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय में संयुक्त ट्रेड युनियनो द्वारा चार लेबर कोड वापस लेने और अन्य 17 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित होने वाली देशव्यापी हड़ताल का नोटिस दिया ।

सीटू और आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर से संबंद्ध झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका – सहायिका यूनियन द्वारा श्रमिक विरोधी चार लेबर कोड निरस्त करने और आंगनबाड़ी कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ग्रेच्युटी और पेंशन का भुगतान तथा उन्हें भविष्य निधि के दायरे में लाने की मांगों को लेकर 20 मई की देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगीं।

वही महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव को हड़ताल नोटिस देने गए शिष्टमंडल मे युनियन की राज्य अध्यक्ष मीरा देवी, महासचिव सावित्री सोरेन समेत प्रीति हांसदा मीनू मुर्मू, अभिगेल हेम्ब्रम , प्रिया, प्रमिला मुर्मू, संतोषी और लखन मंडल शामिल थे।

Leave a Reply