गुड फ्राईडे संदेश के लिए महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद पहुंचे आकाशवाणी रांची, 3 अप्रैल को होगा प्रसारण

Spread the love

रांची, 01 अप्रैल 2026: रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद बुधवार को रातु रोड स्थित आकाशवाणी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी गुड फ्राईडे के अवसर पर अपना विशेष संदेश रिकॉर्ड किया।


गौरतलब है कि इस वर्ष गुड फ्राईडे 3 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। इस पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद द्वारा रिकॉर्ड किया गया संदेश गुड फ्राईडे के दिन प्रातः 10:30 बजे आकाशवाणी रांची से सीधा प्रसारित किया जाएगा।


रिकॉर्डिंग के पश्चात महाधर्माध्यक्ष ने आकाशवाणी केंद्र के कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा वहां प्रसारित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मियों को गुड फ्राईडे एवं पास्का पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर आकाशवाणी रांची के निर्देशक श्री जेवियर कंडुलना, आर्चबिशप के सचिव फादर असीम मिंज, श्री विनोद कुमार एवं अन्य सहकर्मी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply