असीम घोष बने हरियाणा के नए राज्यपाल, 3 जगहों पर बदले गए गवर्नर; सामने आई लिस्ट।

Spread the love

असीम घोष अब हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। तीन जगहों पर नए गवर्नर की नियुक्ति हुई है। इसकी लिस्ट भी सामने आ गई है। बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के एलजी ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है।

अब उनकी जगह पर कविंदर गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इसी तरह पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। इसको लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी गई है।



बीडी मिश्रा भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के काउंटर हाईजैक फोर्स के पूर्व कमांडर हैं, जिन्हें ब्लैक कैट कमांडो के नाम से भी जाना जाता है।

33 वर्षों से अधिक के शानदार करियर के बाद, मिश्रा 31 जुलाई, 1995 को सेना से सेवानिवृत्त हुए और 3 अक्टूबर, 2017 को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला।

Leave a Reply