
गुवाहाटी | असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच झारखंड की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
पार्टी द्वारा 23 मार्च 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कुल 21 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही JMM ने साफ कर दिया है कि वह इस बार असम में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी, बल्कि अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

इन सीटों पर घोषित किए गए प्रमुख उम्मीदवार
जारी सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।
मजबाट से प्रीति रेखा बारला,
विश्वनाथ से तेहरू गौर,
खुमताई से अमित नाग,
चाबुआ से भुबेन मुरारी,
गोसाईंगांव से फेड्रिकसन हसदा को टिकट दिया गया है।
वहीं अन्य प्रमुख सीटों पर –
सोनारी से बलदेव तेली,
डुलियाजन से पीटर मिन्ज,
रंगोनाड़ी से पाबन साउतल,
डिगबोई से भारत नायक,
भेरगांव से प्रभात दास पनिका को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने टिंगखोंग, बर्चल्ला, रंगापारा, मरघेरिटा, नाहरकटिया, मकुम, डूमडूमा, सरूपथार, तिताबोर और बोकाजन जैसी सीटों के लिए भी अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।

रणनीति में दिखा बदलाव, स्थानीय चेहरों पर भरोसा
इस बार JMM की रणनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पार्टी ने अपनी सूची में आदिवासी समुदाय और स्थानीय चेहरों को प्राथमिकता दी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम असम के कई क्षेत्रों में JMM को नई पहचान दिला सकता है।
पार्टी नेतृत्व का बयान उम्मीदवारों की इस सूची को पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी किया गया।
पार्टी ने संकेत दिया है कि वह राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है।
क्या बदलेगा असम का राजनीतिक समीकरण?
JMM का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला असम की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी का यह दांव कितना सफल होता है और क्या वह राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा पाती है।