असम चुनाव 2026: हेमन्त सोरेन ने डिब्रूगढ़ में बनाई झामुमो की रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Spread the love

असम/डिब्रूगढ़/रांची: असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को तेज करते हुए सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री Hemant Soren ने की, जिसमें असम के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।


बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। खास तौर पर आदिवासी, शोषित और वंचित समाज वाले क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया गया। हेमन्त सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय अस्मिता को मजबूत करने का ऐतिहासिक अवसर है।


उन्होंने क्षेत्रवार रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार की स्पष्ट रूपरेखा भी प्रस्तुत की। साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अनुशासन के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया। इस मौके पर मंत्री चमरा लिंडा सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply