सहायक अध्यापक 5 नवंबर को करेंगे मंत्री के आवास का घेराव, 15 नवंबर को स्थापना दिवस पर सरकार का विरोध

Spread the love

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य कमेटी की बैठक आज 12 अक्टूबर 2025 को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विनोद तिवारी और संचालन विकास कुमार चौधरी ने किया।

बैठक में शामिल चारों संगठनों के प्रतिनिधियों, जिला अध्यक्षों और जिला सचिवों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि यदि 30 अक्टूबर 2025 तक सरकार सहायक अध्यापकों की मांगों पर सकारात्मक वार्ता नहीं करती, तो 5 नवंबर 2025 को नगर विकास सह उच्च शिक्षा मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू के गिरिडीह आवास का घेराव किया जाएगा।

इसके बाद भी यदि मांगें पूरी नहीं होतीं तो 15 नवंबर 2025 राज्य स्थापना दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 62,000 सहायक अध्यापक एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन करेंगे और वहीं से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी की जाएगी।

सहायक अध्यापकों की मुख्य मांगें —

समान काम का समान वेतन

आकलन को TET के समान मान्यता

TET पास सहायक अध्यापकों को सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति

CTET और आकलन परीक्षा को आगामी सहायक आचार्य पद की नियुक्ति में मान्यता

सहायक अध्यापकों की सेवा निवृत्ति आयु 65 वर्ष


बैठक में दर्जनों जिलों से आए प्रतिनिधियों व नेताओं ने भाग लिया और सरकार से वादा निभाने की अपील की।

Leave a Reply