रांची में बाबा विद्यापति स्मारक समिति का होली मिलन सह परिवार मिलन समारोह संपन्न, विधायक सी.पी. सिंह हुए शामिल

Spread the love

रांची : बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय प्रांगण में रविवार को धूमधाम के साथ होली मिलन सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रांची के लोकप्रिय एवं माननीय विधायक सी.पी. सिंह ने किया।


इस अवसर पर विधायक सी.पी. सिंह ने अपने संबोधन में बाबा विद्यापति स्मारक समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने संस्था को मिथिलांचल की लोकप्रिय संस्थाओं में से एक बताते हुए पूरे मिथिला समाज को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के तहत रांची के प्रसिद्ध कलाकार विनोद कुमार मंडल, लालूजी एवं ब्यासजी ने पारंपरिक फगुआ गीत प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। होली गीतों और पारिवारिक मिलन के माहौल में सभी मिथिलावासियों ने भरपूर आनंद उठाया।
समारोह में आए अतिथियों एवं मिथिला समाज के लोगों का मालपुआ, ठंडाई, भांग, भूंजा, चूड़ा तथा पारंपरिक व्यंजनों से स्वागत किया गया।


इस अवसर पर बाबा विद्यापति स्मारक समिति के अध्यक्ष जयंन्त झा ने सभी मिथिलावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए समिति के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयंन्त झा, ज्ञानदेव झा, मृत्युंजय झा, उदित नारायण ठाकुर, पूर्णेन्दु ठाकुर, सौरभ कुणाल, जितेंद्र मिश्रा, विमलेश कुमार झा, वैद्य मनोज झा, राजेश कुमार झा, पंकज राय, मनोज मिश्रा सहित अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के संयोजक अमरनाथ झा, किशोर झा, मालवीय, अजय झा, राधेश्याम यादव, सुजीत झा एवं बड़ी संख्या में मिथिलावासी उपस्थित थे।


सभी के सहयोग से होली मिलन सह परिवार मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply