किसान मोर्चा झारखंड के तत्वावधान में किसान आन्दोलन में किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज,रबर बुलेट,व किसान नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ एलवर्ट एक्का चौक रांची में मोदी सरकार का पूतला दहन किया गया। अन्नदाता किसानों पर दमन नहीं चलेगा, किसानों पर लाठीचार्ज,रबर बुलेट चलाने वाली मोदी सरकार हाय हाय, किसानों के फसलों के लिए एम्, एस, पी ,का कानून बनाना होगा,16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद व औद्योगिक हड़ताल रहेगा ।

मोदी हटाओ,देश बचाओ के नारे लग रहे थे।मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक,अजय सिंह, किसान महासभा के सुदामा खोलको,एटक महासचिव अशोक यादव, झारखंड राज्य किसान सभा के बिरेंद्र कुमार आदि ने संबोधित करते हुए कहा किसान आन्दोलन में अन्नदाता किसानों के साथ मोदी सरकार द्वारा बर्बर लाठीचार्ज, रबर बुलेट, ड्रोन से आंसू गैस चलाना व सामुहिक गिरफ्तारी की धोर निंदा करते हुए कहा कि मोदी सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद व औद्योगिक हड़ताल होगा,15 फरवरी को बन्द के पूर्व संध्या मशाल जुलूस एवं मोदी सरकार का हर गांवों में पूतला दहन होगा।
