
पलामू: पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के शूटर शाहरुख अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान शाहरुख अली के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शूटर मेदिनीनगर में एक सोना कारोबारी पर फायरिंग की योजना बना रहा था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इस फायरिंग की साजिश विदेश में कुवैत में रची गई थी।
इस साजिश में शाहरुख अली का भांजा मोहम्मद आतिफ भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।