रांची पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला

Spread the love

रांची: राजधानी रांची में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


जारी सूची के अनुसार —


पु0अ0नि0 शैलेन्द्र दुबे को राहे थाना से थाना प्रभारी नरकोपी बनाया गया है।


पु0अ0नि0 मो0 कफील अहमद को कांके थाना से थाना प्रभारी बेड़ो की जिम्मेदारी दी गई है।


पु0अ0नि0 विकास कुमार पासवान को सिल्ली थाना से ओपी प्रभारी मुरी नियुक्त किया गया है।


पु0अ0नि0 दिनेश कुमार ठाकुर को झारखंड उच्च न्यायालय सुरक्षा से थाना प्रभारी विधानसभा बनाया गया है।


पु0अ0नि0 शिवनारायण तिवारी को बरियातू थाना से थाना प्रभारी ईटकी बनाया गया है।


पु0अ0नि0 गगन कुमार ठाकुर को पुलिस केंद्र से थाना प्रभारी सिकिदिरी नियुक्त किया गया है।


पु0अ0नि0 दुलाल कुमार महतो को टीओपी प्रभारी मोराबादी से थाना प्रभारी तमाड़ की जिम्मेदारी दी गई है।


पु0अ0नि0 कुन्दन कुमार को पुलिस केंद्र से थाना प्रभारी दशमफॉल बनाया गया है।


पु0अ0नि0 अभिषेक कुमार-2 को लोअर बाजार से थाना प्रभारी राहे नियुक्त किया गया है।


pu0अ0नि0 राहुल को पुलिस केंद्र से प्रभारी मोराबादी टीओपी बनाया गया है।


पु0अ0नि0 अक्षय कुमार को बरियातू थाना से प्रभारी एदलहातू टीओपी की जिम्मेदारी दी गई है।


पु0अ0नि0 विवेक कुमार दुबे को ईटकी थाना से प्रभारी चुडूपालू टीओपी (ओरमांझी) नियुक्त किया गया है।


म0पु0अ0नि0 पूजा विभूति उरांव को प्रभारी एदलहातू टीओपी से प्रभारी हिल टीओपी (सुखदेवनगर) बनाया गया है।


पु0अ0नि0 अवध बिहारी कुंवर को यातायात थाना चुटिया से यातायात थाना प्रभारी खेलगांव नियुक्त किया गया है।


पु0अ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार को नामकुम थाना से यातायात थाना प्रभारी पंडरा की जिम्मेदारी दी गई है।


पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply