राँची पुलिस को बड़ी कामयाबी: 61 दिनों से लापता कन्हैया को कोडरमा से किया गया बरामद ।

Spread the love

राँची। राँची पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 61 दिनों से लापता राँची के युवक कन्हैया को राँची पुलिस ने कोडरमा जिले से सुरक्षित बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, कन्हैया के लापता होने के बाद परिजनों द्वारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद राँची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया और लगातार तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर छानबीन की।


लगातार प्रयासों और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोडरमा में कार्रवाई करते हुए कन्हैया को बरामद किया। बरामदगी के बाद कन्हैया को सुरक्षित राँची लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।


कन्हैया की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है और राँची पुलिस के कार्य की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply