
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट दिया गया।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से मैदान में होंगे।
मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी बेतिया से उम्मीदवार होंगी।
सांसद राम कृपाल यादव को दानापुर सीट से उतारा गया है।
सम्राट चौधरी की सीट को लेकर बीजेपी और जेडीयू में तनातनी की चर्चा थी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें पटना साहिब या कुम्हरार से उतारा जा सकता है, लेकिन बीजेपी ने उन्हें तारापुर से ही मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि इससे एनडीए के अंदर खींचतान और तेज़ हो सकती है।




