राज्यसभा जाना चाहते हैं बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar, जनता से कहा – आपका विश्वास हमेशा बना रहेगा

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए उनके लंबे समय से मिल रहे विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से बिहार की जनता ने उन्हें लगातार समर्थन दिया है, जिसकी बदौलत उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ राज्य और लोगों की सेवा की है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग की वजह से आज बिहार विकास और सम्मान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले भी कई अवसरों पर जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है और आगे भी यह संबंध पहले की तरह मजबूत बना रहेगा।


नीतीश कुमार ने अपने संसदीय जीवन की एक पुरानी इच्छा का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था, तभी से उनके मन में यह इच्छा थी कि वे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में अब वे राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं।


मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि जनता के साथ उनका रिश्ता भविष्य में भी पहले की तरह बना रहेगा और बिहार के विकास के लिए वे लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा ताकि बिहार को एक विकसित और मजबूत राज्य बनाया जा सके।

Leave a Reply