जदयू के सर्वमान्य नेता, बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, एवं विकास पुरुष परम आदरणीय नीतीश कुमार जी का 73 वाँ जन्मदिवस झारखण्ड जदयू के नेताओं के द्वारा पूरे प्रदेश में धूम-धाम से मनाया गया। प्रदेश जदयू मुख्यालय में उनके जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उनके जन्मदिन पर 73 पाउंड का केक काटा गया और नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया और शुभकामना दी। मौक़े पर जदयू नेता श्रवण कुमार, भगवान सिंह, मधुकर सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, आशा शर्मा, मनोज सिन्हा, अखिलेश राय, बैद्यनाथ पासवान, दिलीप महतो, रत्ना शर्मा, रामजी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की शुभकामना देते हुए उनके यशस्वी, मनस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की साथ ही कहा की श्री कुमार विकास पुरुष है। उनके नेतृत्व में बिहार और पार्टी काफ़ी आगे बढ़ा है।
