बीजेपी नौ, कांग्रेस दो, जेएमएम दो और आजसू एक सीट पर आगे है।

Spread the love

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है. 81 हॉल में 1492 टेबल पर हो रही वोटों की गिनती में बीजेपी नौ, कांग्रेस दो, जेएमएम दो और आजसू एक सीट पर आगे चल रही है. भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी रांची, दुमका, गोड्डा, हज़ारीबाग़, चतरा, धनबाद, जमशेदपुर, कोडरमा और पलामू में आगे चल रही है. गिरिडीह में आजसू आगे चल रही है.  खूंटी और लोहरदगा में कांग्रेस आगे चल रही है. वहीं राजमहल और सिंहभूम में जेएमएम को बढ़त मिलती दिख रही है।

दोपहर 12 बजे तक:-

•रांची : संजय सेठ (बीजेपी) 128636, यशस्विनी सहाय (कांग्रेस) 89866 : बीजेपी 38770 वोट से आगे

•चतरा: कालीचरण सिंह (बीजेपी) 58017, केएन त्रिपाठी (कांग्रेस) 48252: बीजेपी 9765 वोटों से आगे

•धनबाद: ढुल्लू महतो (बीजेपी) 105940, अनुपमा सिंह (कांग्रेस) 69731: बीजेपी 36209 वोटों से आगे.

•गिरिडीह: चंद्र प्रकाश चौधरी (आजसू) 119241, मथुरा महतो (जेएमएम) 89443: आजसू 29798 वोटों से आगे.

•दुमका: सीता मुर्मू (बीजेपी) 85682, नलिन सोरेन (जेएमएम) 76861: बीजेपी 8821 वोटों से आगे.

•गोड्डा: निशिकांत दुबे (बीजेपी) 120137, प्रदीप यादव (कांग्रेस) 114403, बीजेपी 5734 वोटों से आगे.

•हजारीबाग: मनीष जयसवाल (बीजेपी) 111453, जय प्रकाश (कांग्रेस) 59480: बीजेपी 51973 वोटों से आगे.

•जमशेदपुर: विद्युत महतो (बीजेपी) 189936, समीर मोहंती (जेएमएम) 70700: बीजेपी 119236 वोटों से आगे.

•खूंटी: कालीचरण मुंडा (कांग्रेस) 142560, अर्जुन मुंडा (भाजपा) 100938: कांग्रेस 41622 वोटों से आगे.

•कोडरमा: अन्नपूर्णा देवी (बीजेपी) 73559, विनोद सिंह (सीपीआई) 37746: बीजेपी 35813 वोटों से आगे.

•लोहरदगा: सुखदेव भगत (कांग्रेस) 311825, समीर ओरांव (भाजपा) 23727: कांग्रेस 8098 वोटों से आगे.

•राजमहल: विजय हांसदा (एम) 76979, लॉक मरांडी (बीजेपी) 59989: एमएम 16990 वोटों से आगे.

•सिंहभूम: जोबा मांझी (जेएमएम) 120206, गीता कोड़ा (बीजेपी) 55552: जेएमएम 64654 वोटों से आगे.

Leave a Reply