भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राँची में विशाल रोजगार न्याय मार्च निकाला जाएगा।यह मार्च जिला स्कूल प्रांगण से 11 बजे निकलेगी एवं 12 बजे कचहरी चौक स्थित नियोजन कार्यालय जाकर प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही तालाबंदी भी किया जाएगा।

यह जानकारी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने दी।:-
उन्होंने बताया बताया की राज्य सरकार की युवा-छात्र विरोधी निर्णयों नीतियों को लेकर मोर्चा द्वारा “रोजगार न्याय मार्च” जिला स्कूल से कचहरी नियोजन कार्यालय जुलूस की शक्ल में जायेगी। वहाँ नियोजन कार्यालय में तालाबंदी की जायेगी।
इसमें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।
