
सुजकी टू व्हीलर के प्रीमियम डीलर हरमू रोड स्थित महालक्ष्मी सुजुकी अपनी सातवीं वर्षगांठ धुमधाम से मना रही है । मौके पर कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर सुदीप्ता चक्रवर्ती ने ग्राहकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुजुकी ने पूरे विश्व में आधुनिक टेक्नॉलोजी के बदौलत टू व्हीलर के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है । संचालक देवराज कच्छप, अमित अग्रवाल, निखिल गोयल, निलेश गोयल,आशीष अग्रवाल ने कहा कि इन सात वर्षो में रांची के हर वर्ग ने अपना भरपुर प्यार महालक्ष्मी सुजुकी को दिया है ।
प्रबंधक ने बताया कि यहां मात्र दस मिनट में ही 750 रु के डाउनपेमेंट पर फाइनेंस एवं एक्सचेंज फैसिलिटी उपलब्ध है । वर्षगांठ के इस महीने पर प्रत्येक ग्राहक को निश्चित उपहार के साथ साथ लक्की ड्रा में सुजुकी के तरफ से 2.5 लाख रुपए तक की बाईक, आई फोन, ग्रैंड प्राइज में मारुति सुजुकी डिजायर दिया जा रहा है। साथ ही महालक्ष्मी सुजुकी के तरफ से इस दुर्गा पूजा एवं धनतेरस में हर गाड़ी की खरीद पर निश्चित उपहार दिया गया एवं आज उस दौरान खरीदे गए गाड़ियों के कस्टमर्स को लुक ड्रॉ के तहत प्रथम पुरस्कार 32″ लेड टेलीविजन जरीना खातून को मिला, द्वितीय पुरस्कार में स्मार्टफोन मोहम्मद अशफाक अहमद को मिला तथा तृतीय पुरस्कार में एयर कूलर पवन कुमार को मिला। साथ ही महालक्ष्मी सुजुकी ने अपने इस सफलता के पीछे अपने निष्ठावान और कर्मठ टीम को श्रेय दिया और उनके इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए बेस्ट एंप्लॉई सेल्स, बेस्ट एम्प्लॉई सर्विस, हाइएस्ट रीटेल अचीवड जैसे अन्य ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर उनका भी मनोबल बढ़ाया एवं भविष्य में और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी