
गुमला: गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर रायडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीते शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि वह एक परिचित के साथ मरदा मेला से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। शिकायत में मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद थाना में लिखित आवेदन दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।