CBI जांच में खुलासा, झारखंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाया जा रहा है आवासीय और जन्म प्रमाण पत्र

Spread the love

सीबीआई जांच में खुलासा हुआ हैं कि झारखंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आवासीय और जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा रहा हैं. सीबीआई ने इन दस्तावेजों के आधार पर प्रतिष्ठित स्कूल-कॉलेज में नामांकन कराये जाने की जांच रिपोर्ट भारत सरकार को सौंप दी है. अधिकारियों- बच्चों के अभिभावक, ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड पार्षद की मिलीभगत से ऐसा बड़े पैमाने पर हो रहा है. उनमें अधिकतर राज्य से बाहर के लोग हैं. आपसी गठजोड़ का ऐसा जोड़ है कि इसमें बड़ा रैकेट शामिल होने की संभावना है. ऐसे फर्जी डोमेसाइल और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वालोें ने सैनिक स्कूल तिलैया के प्रबंधन के आंख में भी धूल झोंक दिया और बड़े पैमाने पर इस प्रतिष्ठित स्कूल में झारखंड कोटे से नामांकन भी प्राप्त कर लिया है, इसका खुलासा सीबीआई जांच में हुआ है

गलत तरीके से डोमेसाइल व जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहे है:-

बच्चे के अभिभावक गलत तरीके से डोमेसाइल व जन्म प्रमाण पत्र बनवा कर बच्चों को अच्छे स्कूल और तिलैया सैनिक स्कूल में नामांकन करवा रहे हैं. इस वजह से योग्य बच्चें ऐसे स्कूलों में एडमिशन से वंचित हो जा रहे हैं, क्योंकि बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा होने से झारखंड कोटे की सीट भर जा रही है, जबकि जिनका एडमिशन झारखंड कोेटे से हो रहा है, उनमें अधिकांश राज्य के बाहरी लोग हैं।

Leave a Reply