
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष श्री सन्नी उरांव ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री को अपनी जीत की जानकारी दी और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि श्री सन्नी उरांव चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।